Uncategorized

सिद्धार्थनगर: लोटन पुलिस की दोहरी पहल, ₹33 हजार वापस कराए, काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच कराया समझौता

साइबर सेल की तत्परता से खाते में वापस आई पूरी रकम, मिशन शक्ति टीम की समझाइश पर दंपती ने फिर साथ रहने का लिया निर्णय

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना कोतवाली लोटन पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के गलत खाते में ट्रांसफर हुए ₹33 हजार वापस कराए, वहीं मिशन शक्ति टीम ने पारिवारिक विवाद में काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच सुलह कराई। पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों से संबंधित लोगों को राहत मिली।

फोन-पे से गलत खाते में ट्रांसफर हुए थे ₹33 हजार

पुलिस के अनुसार, लोटन थाना क्षेत्र के ग्राम हरिगांव निवासी रमेश यादव पुत्र प्रेमशंकर ने 16 अक्टूबर 2026 को साइबर सेल में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 15 अक्टूबर को वह फोन-पे के माध्यम से अपने रिश्तेदार को पैसे भेज रहे थे। इस दौरान मोबाइल नंबर गलत दर्ज हो जाने के कारण ₹33,000 किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए।

शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल थाना लोटन की टीम ने तत्काल संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी।

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल अंकित सिंह, कांस्टेबल अखिलेश कुमार और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा की अहम भूमिका रही।

मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच कराया समझौता

वहीं, थाना लोटन क्षेत्र के ग्राम धन्धरा निवासी सीमा पत्नी राजू ने 16 अक्टूबर को अपने पति पर शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की। इस दौरान पति-पत्नी को पारिवारिक जिम्मेदारियों, आपसी विश्वास और सौहार्द के महत्व के बारे में समझाया गया।

पुलिस के अनुसार, काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच मतभेद दूर हुए और उन्होंने आपसी सहमति से फिर साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर चले गए। पुलिस का कहना है कि वर्तमान में दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

दोनों मामलों में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। साइबर सेल की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में हुई। वहीं, पारिवारिक विवाद के निस्तारण में थाना लोटन की मिशन शक्ति टीम ने भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!