Uncategorized

महराजगंज: पंचायत कार्यालय से सरकारी उपकरण चोरी, पंचायत सहायक गिरफ्तार

चौक पुलिस ने प्रिंटर पर बेची गई सामग्री बरामद की, आरोपी न्यायालय में पेश

महराजगंज। जिले के चौक थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में पंचायत कार्यालय से सरकारी उपकरण चोरी करने के मामले में पुलिस ने पंचायत सहायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्रिंटर के यहां से चोरी की गई सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, धरमौली गांव के ग्राम प्रधान/प्रशासक नरसिंह कुमार पुत्र किशोर की तहरीर पर पंचायत सहायक विद्यासागर पुत्र जयराम के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 192/2026, धारा 316(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप है कि पंचायत कार्यालय में शासकीय कार्यों के लिए उपलब्ध सरकारी उपकरणों और अन्य सामग्री को पंचायत सहायक ने चोरी कर व्यक्तिगत लाभ के लिए बेच दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए चौक पुलिस ने 14 अक्टूबर 2026 को विद्यासागर (26 वर्ष), निवासी धरमौली, थाना चौक, महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के ये सरकारी उपकरण बरामद

पुलिस ने कुल नौ प्रकार के उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें दो मॉनिटर, एक की-बोर्ड, एक माउस, तीन पावर केबल, एक VGA केबल, एक DVR, एक Epson प्रिंटर और एक Lenovo CPU शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के परिजनों को नियमानुसार सूचना देने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक अंकित राव, हेड कांस्टेबल अमित कुमार मौर्य, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह और कांस्टेबल रजनीश पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!