महराजगंज: डीआईजी ने मां लेहड़ा देवी मंदिर और मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, फरेंदा में की पैदल गश्त

महराजगंज: डीआईजी ने मां लेहड़ा देवी मंदिर और मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, फरेंदा में की पैदल गश्त
महराजगंज। शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा के मद्देनजर गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी ने बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित मां लेहड़ा देवी मंदिर एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।
डीआईजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद फरेंदा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज और क्षेत्राधिकारी फरेंदा मौजूद रहे। महराजगंज पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने की बात कही।




