Uncategorized

फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने वैगनआर कार से ले जाई जा रही 30 पेटी बंटी-बबली अवैध शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र पुत्र अदालत (24), निवासी भगवतनगर परसिया टोला वदालितपुर और बृजेश पुत्र शिवमूरत (26), निवासी भैया फरेंदा के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से 30 पेटी अवैध शराब के अलावा शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही वैगनआर कार संख्या UP56AJ2022 भी बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 247/2026 के तहत धारा 60(1) और 72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!