Uncategorized

फरेंदा-सोनौली हाईवे पर स्पीड राडार गन से ओवरस्पीडिंग की जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

महराजगंज। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने फरेंदा-सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 31 अगस्त 2026 को फरेंदा थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन में लगी आधुनिक स्पीड राडार गन से तेज रफ्तार वाहनों की गति मापी गई।

चेकिंग के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने नियमानुसार चालान और अन्य विधिक कार्रवाई की। हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे वाहनों पर पुलिस की निगरानी से वाहन चालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

महराजगंज पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा अन्य लोगों की जान को खतरे में न डालें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!