Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹10 हजार की धनराशि पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराई वापस

सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹10,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को अनिल शर्मा पुत्र उमाशंकर, निवासी करमी, थाना कोतवाली लोटन, सिद्धार्थनगर ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33107260175110 के जरिए पीड़ित ने साइबर फ्रॉड की जानकारी पुलिस को दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में थाना कोतवाली लोटन साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ित की फ्रॉड की गई ₹10,000 की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन या संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, कांस्टेबल गौरवकान्त, हेड कांस्टेबल अंकित सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा और रिजर्व महिला कांस्टेबल कीर्ति शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!