Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

दहेज मृत्यु के मामले में कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई, तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। दहेज मृत्यु के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को थाना कोल्हुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 जुलाई 2026 को दहेज मृत्यु के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राधेश्याम पुत्र रामसमुझ (45 वर्ष), विशाल कुमार पुत्र राधेश्याम (22 वर्ष) और आरती पत्नी राधेश्याम (42 वर्ष), निवासीगण ग्राम मैनहवा, टोला मंझरिया, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के विरुद्ध थाना कोल्हुई में दर्ज मु0अ0सं0 106/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार सक्सेना एवं महिला कांस्टेबल शशि यादव शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!