Uncategorized

तेज रफ्तार पिकअप बनी काल, सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो युवक गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में NH-730 स्थित मड़वा मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने में जुट गए।

 

इस हादसे में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह पूरी दुर्घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!