Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई: 18.3 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.3 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस एवं 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान झरही नदी, ठूठीबारी के पास एक महिला को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से नेपाल निर्मित ‘किस-मिस सौंफ’ एवं ‘बंटी बबली’ ब्रांड की 61 शीशियां (प्रत्येक 300 मिलीलीटर) बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 18.3 लीटर है।

गिरफ्तार महिला की पहचान बिन्द्रावती देवी (55 वर्ष) पत्नी रामलखन, निवासी ग्राम रमगढ़वा, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर थाना ठूठीबारी में अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

  • नेपाल निर्मित ‘किस-मिस सौंफ’ एवं ‘बंटी बबली’ ब्रांड की 61 शीशियां (300-300 मिलीलीटर)
  • कुल 18.3 लीटर अवैध नेपाली शराब

संयुक्त कार्रवाई करने वाली टीम:

  • उपनिरीक्षक रमेश पुरी, थाना ठूठीबारी
  • कांस्टेबल मनोहर यादव
  • महिला कांस्टेबल अंशिका यादव
  • सहायक उपनिरीक्षक ममकर वेणुनाथ लक्ष्मण, 22वीं वाहिनी एसएसबी
  • आरक्षी रुपेश गजानन ठाकरे, 22वीं वाहिनी एसएसबी
  • महिला आरक्षी रोशनी, 22वीं वाहिनी एसएसबी
  • महिला आरक्षी प्रियंका, 22वीं वाहिनी एसएसबी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!