Uncategorized

14 साल पुराने मुकदमे का वारंटी गिरफ्तार, थाना फरेन्दा पुलिस को मिली सफलता

महराजगंज। वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने 14 वर्ष पुराने मुकदमे के एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की।पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को मु0नं0 65/2012 थाना फरेन्दा से संबंधित वारंटी बदरी प्रसाद पुत्र सुखनरायन केवट, निवासी जंगल भारीवैसी बलुआ नर्सरी, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह

उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव

हेड कांस्टेबल हिमांशू राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!