Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने किया।पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना फरेन्दा पुलिस टीम ने अम्बेडकर तिराहे से महराजगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना फरेन्दा में मु0अ0सं0 191/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह

उपनिरीक्षक सौरभ पटेल

कांस्टेबल आज्ञाराम यादव

कांस्टेबल अनिल यादव

कांस्टेबल विनय मौर्य

महिला कांस्टेबल सीमा कुमारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!