Uncategorized
महराजगंज: उपनिरीक्षक अरुणेन्द्र प्रताप सिंह बने निरीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

महराजगंज में यातायात उपनिरीक्षक अरुणेन्द्र प्रताप सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने उनके कंधे पर रैंक स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक पालन करने की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी यातायात शशिमौली पांडेय मौजूद रहे।




