महराजगंज: गैर इरादतन हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
श्यामदेउरवा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्टील की रॉड बरामद की, पांच लोगों के खिलाफ मामले में कार्रवाई

महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्टील की रॉड भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना श्यामदेउरवा पुलिस टीम ने 16 अक्टूबर 2026 को ग्राम श्यामदेउरवा स्थित खेल मैदान (स्टेडियम) के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय किशन (24), अमित (24), राज (19) और विजयपाल (28) के रूप में हुई है। वहीं, मामले में एक बाल अपचारी भी शामिल है। सभी ग्राम श्यामदेउरवा, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 274/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद स्टील की रॉड को घटना में प्रयुक्त बताया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।




