Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सोनौली पुलिस की कार्रवाई, 72 जोड़ी अवैध जूते के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 72 जोड़ी अवैध जूतों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 3 सितंबर 2026 को थाना सोनौली क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी के टोला तिलहवा में की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्नेश्वर पुत्र लौटू (19 वर्ष), निवासी ग्राम शेष फरेन्दा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 72 जोड़ी जूते बरामद किए गए।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार और हेड कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी और बरामद जूतों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!