आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। कोतवाली लोटन पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को 2 सितंबर 2026 को ग्राम धरमौली तिराहा मोड़ से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 62/2026, धारा 107 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल सलीम पुत्र स्व. जमालुद्दीन, निवासी ग्राम खीरीडीहा, कोतवाली लोटन, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार यादव और कांस्टेबल सौरभ कुमार सिंह शामिल रहे।




