Uncategorized

महराजगंज: NBW वारंटी अभियुक्त को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, थाना कोल्हुई में दर्ज मुकदमा संख्या 267/2023 में धारा 323, 504, 506 और 304 भादवि से संबंधित अभियुक्त अनिरुद्ध मौर्या पुत्र देवदत्त मौर्या, निवासी जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज से NBW वारंट जारी हुआ था।

वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य, कांस्टेबल सतीश चौधरी, कांस्टेबल बबलू यादव और कांस्टेबल जगदीश पटेल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!