सिद्धार्थनगर पुलिस की तत्परता से 3 वर्षीय गुमशुदा बच्ची परिजनों से मिली

सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भटककर साड़ी तिराहा पहुंची तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के कार्य की सराहना की।
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को तीन वर्षीय बच्ची वैभवी पुत्री शशांक कुमार, मूल निवासी कमालपुर थाना धीना, जनपद चंदौली एवं वर्तमान निवासी मोहल्ला कृष्णानगर, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर, भटककर साड़ी तिराहा पहुंच गई थी। बच्ची के संबंध में डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बच्ची के परिजनों की जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क किया। सूचना मिलने पर बच्ची की माता पूजा और पिता शशांक कुमार पुलिस के समक्ष पहुंचे।
पुलिस ने पहचान की पुष्टि करने के बाद बच्ची वैभवी को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।




