नेपाल तस्करी के लिए रखे ₹13 लाख के जूते-चप्पल बरामद, नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल तस्करी के लिए रखे गए करीब ₹13 लाख मूल्य के जूते-चप्पल बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में 24 जुलाई 2026 को थाना नौतनवा पुलिस ने कस्बा नौतनवा के वार्ड नंबर-09 स्थित उस्मान नगर में एक मकान पर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से 17 गठ्ठरों में जूते एवं चप्पल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद माल को नेपाल तस्करी के लिए रखा गया था। बरामद जूते-चप्पलों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब ₹13 लाख आंकी गई है।
पुलिस ने बरामद माल के संबंध में धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माल को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है।
बरामदगी: 17 गठ्ठरों में जूते एवं चप्पल (जोड़ी में)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक रोहित यादव, महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान समेत पुलिसकर्मी शंकर दयाल, गौरव यादव, अम्बुज राय, बबिता यादव, अंकिता यादव और अंजली शामिल रहे।




