Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 2 बोरी यूरिया खाद के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने गश्त के दौरान 02 बोरी यूरिया खाद, एक मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों की टीम निरंजनपुर गांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लादकर भारत की ओर से सीमा की तरफ आता दिखाई दिया। जवानों को देखते ही व्यक्ति मोटरसाइकिल पर लदा सामान छोड़कर भागने लगा।

ड्यूटी पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सर्वजीत तेली पुत्र पुरुषोत्तम तेली, निवासी मनौरा वार्ड नंबर-04, जिला रुपन्देही, नेपाल बताया।

मौके पर छोड़े गए सामान की तलाशी लेने पर 02 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। एसएसबी जवानों ने बरामद खाद, मोटरसाइकिल और पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग ककरहवा को सुपुर्द कर दिया।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीव एवं वन उत्पादों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!