Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

बसपा ने फिर नारद कुमार राव को बनाया महराजगंज जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के निर्देश पर 23 जुलाई 2026 को एक बार फिर नारद कुमार राव को बहुजन समाज पार्टी जनपद महराजगंज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्थानीय मैरिज हाल में बसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से लालजी पाण्डेय, ओमप्रकाश पासवान, तबारक हुसैन, मानवेन्द्र निषाद, एडवोकेट अशोक प्रताप निषाद, वीरेंद्र कुमार, डॉ. राहुल कुमार, सूरज नायक, रमेश चंद्र गौतम, अयोध्या चौरसिया, अजय कुमार, अशोक कुमार भारती, मोतीलाल, मनोज पासवान, डॉ. सुभाष चंद्र भारती, हरेंद्र गौतम, बालमुकुंद राजभर, शिवेंद्र गौतम, नंदू प्रसाद, श्याम बिहारी, देवेंद्र भारती, प्रकाश राव, जितेंद्र गौतम, श्याम सुंदर राव, दुर्विजय कुमार गौतम, राजकुमार गौतम, महेश प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!