Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: घर में दरवाजा-खिड़की लगाने आए युवक ने चुराए लाखों के जेवर, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सिद्धार्थनगर: घर में दरवाजा-खिड़की लगाने आए युवक ने चुराए लाखों के जेवर, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

खेसरहा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और ₹26,200 नकद बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹1.80 लाख बताई गई है।

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेसरहा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, खेसरहा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 20 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि 16 जुलाई को उसके घर में एल्यूमिनियम का दरवाजा और खिड़की लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान घर के सभी सदस्य गांव में एक कार्यक्रम में गए थे। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर काम करने आए परमात्मा शर्मा निवासी मलौली, थाना बांसी ने घर में रखे बक्से से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

परिजनों को घटना की जानकारी 18 जुलाई को हुई। काफी खोजबीन के बाद जेवरात नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर खेसरहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 जुलाई को आरोपी परमात्मा शर्मा को बांसी-धानी मार्ग से बंजरहा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक मंगलसूत्र, एक माथ टीका, एक कान का झाला और एक जोड़ी पायल बरामद हुई। इसके अलावा चोरी किए गए गहनों की बिक्री से प्राप्त ₹26,200 नकद भी बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, चौकी प्रभारी सकारपार, कांस्टेबल अवनीश राय, अखिलेश कुमार और कमलेश सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!