भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लकड़ी चोरी के मामले में 2 वांछित गिरफ्तार, 11 बोटा सागौन बरामद
थाना भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लकड़ी चोरी के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 11 बोटा सागौन बरामद

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 11 बोटा सागौन की लकड़ी भी बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान थाना भिटौली में पंजीकृत मु0अ0सं0 142/2026 एवं मु0अ0सं0 143/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्तों को 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं 4/10 उत्तर प्रदेश ग्राम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1. कृष्ण मोहन निषाद पुत्र रमाशंकर उर्फ गेलहन
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भिटौली में वर्ष 2026 के दो मुकदमों के अलावा थाना भलुअनी, जनपद देवरिया में वर्ष 2021 में धारा 307, 379, 411 भादवि व 4/10 उ0प्र0 वृक्ष संरक्षण अधिनियम तथा थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया में वर्ष 2016 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इसके अतिरिक्त थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर में वर्ष 2026 में बीएनएस की संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है।
2. कृष्ण मोहन पुत्र संभल सिंह
इसके विरुद्ध थाना भिटौली में मु0अ0सं0 142/2026 एवं 143/2026 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक छोटेलाल, चौकी प्रभारी
2. हेड कांस्टेबल राकेश प्रताप
3. हेड कांस्टेबल अभय कुमार राय
4. कांस्टेबल सुशांत राय
5. कांस्टेबल नवीन कुमार




