थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बाइक बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए चोरी की गई बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान थाना बृजमनगंज पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, 28 मार्च 2026 को ग्राम सिकड़ा कोइलाडाड़ निवासी सुखदेव यादव की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 84/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान चोरी की गई मोटरसाइकिल UP56AB7784 को बरामद करते हुए आरोपी कमलेश पुत्र रामप्रीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी उदय पुत्र जसवंत, निवासी मोहनापुर पासी टोला, पादरी बाजार, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर ग्राम सिकड़ा से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
बरामदगी:
चोरी की एक मोटरसाइकिल (UP56AB7784)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह
उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव
कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह यादव
रिक्रूट कांस्टेबल अतुल मिश्रा




