दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, शव घर में दफनाने का आरोप

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और विवाहिता की हत्या कर शव को घर में ही दफनाकर छिपाने के सनसनीखेज मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना डुमरियागंज में दर्ज मु.अ.सं. 162/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 238(बी) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शमशेर पुत्र नीबर
नीबर पुत्र स्वर्गीय सफई
खुशबू पत्नी नीबर
तीनों आरोपी ग्राम चकमझारी, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अकरम खान, हेड कांस्टेबल रामभजन गौड़, कांस्टेबल अमन प्रतीक दूबे, आदित्य पांडेय तथा महिला कांस्टेबल नीशू शामिल रहीं।




