Uncategorized

7 घंटे में नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर मां को सौंपा, फरेंदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महराजगंज। थाना फरेंदा पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए महज 7 घंटे के भीतर एक नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में 15 जुलाई 2026 को थाना फरेंदा पुलिस को सूचना मिली कि थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला, जिसके पति का करीब दो माह पहले निधन हो चुका था, अपनी नवजात बच्ची के साथ 13 जुलाई से लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में पता चला कि महिला ने आर्थिक एवं पारिवारिक परेशानियों के चलते अपनी नवजात बच्ची को एक अन्य व्यक्ति को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए गोरखपुर जनपद से नवजात शिशु को मात्र 7 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 जुलाई 2026 को महिला चिकित्सक की उपस्थिति में नवजात शिशु को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अफजल आलम, उपनिरीक्षक अजीत मौर्य, कांस्टेबल प्रमोद सिंह यादव तथा कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!