सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
शोहरतगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी को पकड़ा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदित्य गौड़, शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना शोहरतगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 193/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 और 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 में मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर चौहान, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव और दिनेश यादव शामिल रहे।




