Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

स्कूल से लापता तीन नाबालिग बच्चियां बॉर्डर इलाके से बरामद, परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर। थाना इटवा क्षेत्र के पिपरा स्थित खैरुन्निशा मदरसे से बिना बताए निकलीं तीन नाबालिग बच्चियों को इटवा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चियां भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी कस्बे से बरामद हुईं, जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को सफीउल्लाह पुत्र हबीबुल्लाह निवासी पिपरा ने थाना इटवा में सूचना दी थी कि उनकी भतीजी मेहसा पुत्री सहाबुल्लाह अपनी सहेलियों मंतसा और असदा पुत्रीगण जुबैर अहमद, निवासी भगौसा, मदरसे से बिना बताए कहीं चली गई हैं।

सूचना मिलते ही इटवा पुलिस ने बच्चियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 2 सितंबर को तीनों बच्चियों को थाना ढेबरुआ क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित बढ़नी कस्बे से सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने इटवा पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे, कांस्टेबल आकाश कुमार, अनुज कुमार, कल्पेश रावत तथा महिला कांस्टेबल गुंजन कुमारी और ज्योति शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!