दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन और थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2026 को थाना भवानीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 33/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद सलमानी पुत्र मोहम्मद इद्रीश सलमानी, निवासी ग्राम रठैना टोला कस्बा भवानीगंज, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद प्रसाद तथा कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल राघवेन्द्र तिवारी शामिल रहे।




