Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर मोबाइल पार्ट्स के साथ युवक पकड़ा, कस्टम कार्यालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के मोबाइल पार्ट्स के साथ एक अभियुक्त को पकड़ लिया। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 15/16 जुलाई 2026 की रात संयुक्त अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार सीमा स्तंभ संख्या 543/34 के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को विभिन्न प्रकार के मोबाइल पार्ट्स के साथ पकड़ा गया। बरामद सामान को कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी आत्मानंद यादव, आरक्षी अनुराग तिवारी (चौकी ककरहवा, थाना मोहाना) तथा एसएसबी लीलाडिहवा के मुख्य आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी राजाराम वर्मा, आरक्षी प्रणव कुमार सिंह और आरक्षी प्रदीप शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!