ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाए हुनर,अतिथियों ने सराहा

रिपोर्टर – शमसुद्दीन अंसारी ( कोल्हुई बाजार महराजगंज )

महराजगंज कोल्हुई: प्रतिभा किसी की मुहताज नहीं होती। प्रतिभा से उपजी हुनर के लिए न तो किसी उम्र की बंदिश है और न ही वैभव एवं संपन्नता की जरूरत होती है। बल्कि प्रतिभा स्वयं उद्दीप्त हो जाती है। इसी उजागर हुए हुनर के फलस्वरूप बड़ी से बड़ी उपलब्धियां कीर्तिमान हासिल कर लेती हैं। ऐसी ही क्षेत्र में कीर्तिमान हासिल करने में काबिले तारीफ स्थानीय मदनी इण्टर कॉलेज अहमदनगर कोल्हुई में छात्रों द्वारा निर्मित प्रौद्योगिकी को समर्पित करते हुए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने अलग अलग वस्तुओ एवं विभिन्न प्रकार के बेहतरीन विज्ञान कला कृतियां बना कर प्रदर्शनी में वाहवाही बटोरी। इस दौरान मदनी इण्टर कॉलेज के प्रबंधक हाजी मसीहुल्लाह खान ने छात्रों द्वारा तैयार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक हाजी मुहम्मद हाशिम व हाजी मुहम्मद साबिर इस कला कृतियों को देख कर उनकी हौसला अफजाई की। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नसीमा खातून , द्वितीय स्थान सायमा,तहसीना खातून तृतीय स्थान प्राप्त की।

मदनी इण्टर कॉलेज के विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान 3, सोलर सिस्टम, हार्ट, सर्कुलेटरी सिस्टम, जेसीबी, ग्लोबल वार्मिंग, सूर्य ग्रहण, जल शुद्धिकरण, फेफड़ा हमारा स्कूल, ज्वालामुखी, मिट्टी के प्रकार, फिलिस्तीन माडल,जलसंयम, गोबर गैस? व स्मार्ट सिटी आदि की कलाकृतियों के मॉडल लगाया गया। जिस की विस्तृत जानकारी बच्चों द्वारा अपने अपने काउंटर पर प्रदाशनी में लोगों को दी गई। इस मौके पर विद्यालय निदेशक मोहम्मद हाशिम व मोहम्मद साबिर साहब एवं विद्यालय संचालक मुहम्मद आसिफ व प्रधानाचार्य रिजवान, अब्दुल खालिक, परसौना के ग्राम प्रधान बब्लू चौबे, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख बैतुल्लाह खां उर्फ चुन्ना, पत्रकार मुहम्मद सई, समाजसेवी अनुराग पाण्डेय, मुहम्मद गालिब, सईद नदवी मास्टर अब्दुल रहीम विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान कोल्हुई मनोज सिंह व वर्तमान ग्राम प्रधान अजय चौबे उर्फ बबलू चौबे ने की,‌तथा समापन विशिष्ठ अतिथि डाक्टर वलीउल्लाह खान ने की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!