गोवध अधिनियम के वांछित अभियुक्त मेराज अंसारी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया मोबाइल और नकदी

महराजगंज:महराजगंज पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना भिटौली पुलिस ने गोवध अधिनियम के वांछित अपराधी मेराज अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 600 रुपये नगद बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, मेराज अंसारी, निवासी खलवापट्टी, थाना धनहा, जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार, थाना भिटौली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 18/2025 धारा 109/3 (5) B.N.S. व 3/5A/8 उत्तर प्रदेश गोवध अधिनियम और 11 (ठ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित था। उसे 13 फरवरी 2025 को ग्राम बलुआ से ग्राम विशुनपुर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले, 21-22 जनवरी 2025 को चार गोवंश को बिहार ले जाने के दौरान पुलिस मुठभेड़ हुई थी, जिसमें मेराज का नाम सामने आया था। उस मुठभेड़ में उसके दो साथी अशफाक और समीर गिरफ्तार हुए थे, जबकि मेराज मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से चार गोवंश, एक पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद किए थे। अशफाक को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी।
मेराज के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर में गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:- मेराज पुत्र सेखावत अंसारी निवासी खलवापट्टी थाना धनहा जनपद पश्चिमी चम्पारण राज्य बिहार उम्र करीब 24 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 146/2022 धारा 3/5A/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0सं0 321/2022 धारा 3 ( 1 ) गैंगस्टर अधि ( थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
3. मु0अ0सं0 18 / 2025 धारा 109/3 (5) B.N.S. व 3 /5A/8 उ0प्र0 गोवध अधि0 व 11 (ठ) पशु क्रूरता अधि() थाना भिटौली जनपद महराजगंज
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय व जिस प्रकरण में गिरफ्तारी हुई का विवरण:- ग्राम बलुआ से ग्राम विशुनपुर जाने वाले रास्ते के पास थाना भिटौली जनपद महराजगंज, गिरफ्तारी दिनांक 13.02.2025 समय 12.10 बजे, जिस प्रकरण में गिरफ्तारी – मु0अ0सं0 18/2025 धारा 109/3 (5) B.N.S. व 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम
बरामदगी का विवरण– एक अदद मोबाईल फोन, 600 रूपये नगद
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्यों का विवरण:- थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र थाना भिटौली,उ0नि0सच्चिदानन्द कुमार, हे0का0 विद्या सागर, हे0का0 रविप्रताप सिंह शामिल रहे।