LIVE TVअपराधन्यूजब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

उमसभरी गर्मी दिखा रही तेवर,लू का अलर्ट,अभी राहत के नहीं आसार..

महराजगंज। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने 48 घंटे तक आरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से शाम तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। 16 जून को यूपी में प्री-मानसून आने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। रविवार को अधिकतम ताप मान रहेगा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 16 जून को बिहार से मानसून जिले में प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। रविवार को मौसम की बेरुखी से लोग हलकान रहे। उमस भरी गर्मी ने लोगों को घर में कैद कर के रखा जो बाहर निकले वह बेहाल रहे। स्थिति ऐसी रही कि वह ठंड की व्यवस्था न कर सके। बाहर निकले लोग ठंडे पानी से गला तर करते हुए देखे गए।

महिलाएं और बच्चे दिन में बाहर नहीं दिखे, लेकिन देर शाम सड़क पर घूमते दिखे। तेज धूप के कारण पशु-पक्षी बेहाल दिखे। वह पानी की खोज में दूर दराज के नहरों तक जाते दिखे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!