Uncategorized

लोटन पुल के पास नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश कल सुबह फिर होगी शुरू

महराजगंज/सिद्धार्थनगर। दिनांक 12 जुलाई 2026 को शाम लगभग 5:15 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लोटन पुल के पास मकालू यादव उर्फ रामजीत यादव (55 वर्ष), पुत्र उदय राज यादव, निवासी ग्राम बड़गो, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज नदी में डूब गए हैं।

सूचना मिलते ही कोल्हुई थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रामजीत उर्फ मकालू लोटन थाना क्षेत्र (जनपद सिद्धार्थनगर) की ओर से नदी में उतरे थे और तेज प्रवाह में बह गए।

घटना सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र की होने के कारण लोटन थानाध्यक्ष भी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों जनपदों की पुलिस ने तत्काल सिद्धार्थनगर एवं महराजगंज की एसडीआरएफ टीम से संपर्क किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं हो सका।

इस बीच महराजगंज से पीएसी बाढ़ राहत एवं बचाव दल भी मौके पर पहुंचा। रात होने और दृश्यता कम होने के कारण तलाश अभियान स्थगित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह लोटन थाना (सिद्धार्थनगर) और कोल्हुई थाना (महराजगंज) की संयुक्त टीम द्वारा एसडीआरएफ एवं बचाव दल के सहयोग से नदी में पुनः सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!