Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लोटन पुलिस ने दो मामलों में खाद्य सामग्री और वाहन किए बरामद

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद की। दोनों मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद सामान एवं वाहनों को कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

पहली कार्रवाई में थाना लोटन पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 539 के पास चेकिंग के दौरान एक टेम्पू से 750 किलोग्राम चीनी (15 बोरी), 315 किलोग्राम मैदा (7 बोरी), 60 किलोग्राम सोयाबीन (3 बोरी), 19.2 किलोग्राम तिली का तेल (2 गत्ता) तथा 107 किलोग्राम रिफाइंड तेल (10 गत्ता 650 एमएल एवं 7 गत्ता 300 एमएल) बरामद किया। एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर वाहन सहित कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया।

दूसरी कार्रवाई में थाना लोटन पुलिस ने गांव बड़हरा से नेपाल जाने वाली पगडंडी पर चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा से 325 किलोग्राम रिफाइंड तेल (45 गत्ता 650 एमएल एवं 5 गत्ता 325 एमएल) तथा 50 किलोग्राम नमक (2 बोरी) बरामद किया। इस मामले में भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा सहित बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता (चौकी प्रभारी हरिवंशपुर), मुख्य आरक्षी गांगुली कुमार तथा मुख्य आरक्षी मोहम्मद खुर्शीद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!