LIVE TVअपराधन्यूजब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिव्यापार

50 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सम्मान समारोह का किया आयोजन

क्रॉसर- समारोह में विधायक,चेयरमैन,पत्रकार, शिक्षक सहित व्यापारी लोगो को किया गया सम्मानित

रिपोर्टर – सुनील कुमार गौतम

महाराजगंज l उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल युवा जिलाध्यक्ष महराजगंज संतोष अग्रहरी के नेतृत्व में नौतनवा स्थित जय हिंद मैरिज हाल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का 50वाँ वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिले के तमाम प्रतिष्ठित व्यापारी सहित पत्रकारगण, शिक्षक , जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं संगठन के प्रांतीय मंत्री सीताराम अग्रहरी व एसएसबी कमांडेंट वरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

तत्पश्चात उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने विधायक, चेयरमैन शिक्षक,व्यापारी सामाजिक एवं विभिन्न स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य लोगो को बूके, शाल ,डायरी पेन व मोमेंटम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पदाधिकारी जन्मेजय सिंह ने किया.

इस मौके पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया,चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी,चेयरमैन सोनौली हबीब खान,डॉ शोभा राम साहू, वैश्य समाज

जिला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, सीताराम लोहिया,संरक्षक राजा वर्मा,सोनू साहू,तहसील अध्यक्ष नौतनवा सुभाष जायसवाल, कोल्हुई नगर युवा अध्यक्ष देव अग्रहरी, उपाध्यक्ष अभिषेक रौनियार, संगठन मंत्री अफ़रोज़ खान, फरेंदा नगर अध्यक्ष निहाल अग्रहरी, लेहरा अध्यक्ष देवनारायन, बहादुरी नगर अध्यक्ष राजू जायसवाल, राहुल गौड़,सोनौली नगर अध्यक्ष अजय सिंह,विनोद पटवा,दिनेश वर्मा,दुर्गेश जायसवाल,सचिन जायसवाल,संत जायसवाल,नगर अध्यक्ष वैश्य समाज किशोर मद्धेशिया,पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान,समाजसेवी दीपक बाबा,सोनू वर्मा,पूर्व सैनिक मनोज राना,राजू पहलवान सहित बड़ी संख्या मे नौतनवा,सोनौली व कोल्हुई के सैकड़ो व्यापारीगण मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!