LIVE TVअपराधदेशन्यूजब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नेपाली बॉर्डर क्षेत्र पर आवश्यक वस्तुओं की तस्करी जारी,जिम्मेदार रोकने में असफल

दो चार बोरी खाद पकड़ कर अपना कोरम पूरा कर वाहवाही लूटती है स्थानीय पुलिस

जिला संवाददाता

                          सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। सीमा सुरक्षा के जिम्मेदारों के लापरवाही के चलते भारत से नेपाल को आवश्यक वस्तुओं की तस्करी होना आम बात हो गई है।जिस से भारतीय क्षेत्र में उन वस्तुओं की कीमत काफी मंहगी हो गई है।जिस से आम जन मानस काफी परेशान हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही के चलते भारतीय बाजारों से खाद, अनाज , दवाएं और कपड़े आदि नेपाल को सप्लाई आसानी से कर दिए जाते हैं।ये वस्तुएं सीमा क्षेत्र के किसी निश्चित स्थान पर चोरी लुके छिपे इकट्ठा किए जाते हैं।और उसका हरी झंडी मिलते ही घोंघी नदी के उस पार कर दिए जाते है।ये वस्तुएं अक्सर चार पहिया गाड़ी के टयूब के सहारे उस पर रख कर पार कर दिए जाते हैं।जब कि नेपाल से मादक पदार्थ,इलेक्ट्रानिक वस्तुएं ,सोना एवं अन्य कीमती वस्तुएं तस्करी होना आम बात हो गई है। जब कि भारतीय क्षेत्र से हवाला का भी कारोबार काफी चर्चा में है।इस बीच पुलिस और एस एस बी के जवान दो चार बोरी खाद पकड़ कर अपना कोरम पूरा कर लेते हैं जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!