Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: लोटन पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम का बड़ा खुलासा, चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लोटन पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 05 अगस्त 2026 को कौलपुर ग्रांट बंधा मार्ग से अब्दुल रहीम उर्फ कोहिनूर पुत्र अब्दुल कलाम निवासी ग्राम खुर्द बभनी, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना लोटन में दर्ज मुकदमा संख्या 72/2026 के तहत कार्रवाई की गई है।

बरामद सामान

01 एचपी गैस सिलेंडर

01 एंड्रॉयड मोबाइल व 01 कीपैड मोबाइल

01 सरिया व 01 चाकू

02 चाबियों के गुच्छे

01 होंडा मोटरसाइकिल (UP55 AV 5730)

चोरी के सामान को बेचने से प्राप्त ₹6,500 नकद

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर थाना कठेला समयमाता क्षेत्र के मौलाना आजाद हाईस्कूल से चोरी हुई बैटरी, इन्वर्टर, एम्पलीफायर, सोलर कंट्रोलर, पंखे और माइक तथा थाना चिल्हिया क्षेत्र में महिला के मंगलसूत्र, कान का झाला, मोबाइल फोन और देशी शराब भट्ठी से चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!