महराजगंज: कोल्हुई में दो बोरी भारतीय यूरिया खाद के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे कोल्हुई थाना क्षेत्र में भारतीय यूरिया खाद की अवैध ढुलाई के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे कोल्हुई पुलिस टीम ने ग्राम कुशहा के पास पेट्रोल पंप की तरफ से आ रही हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। इस दौरान बाइक पर लदी दो बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई।
मौके से पुलिस ने मुहम्मद उमर (32), पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम जोगियाबारी, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिल का नंबर UP56L1701 बताया गया है।
पुलिस ने मामले में धारा 113 कस्टम्स अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, नौतनवा भेजने की जानकारी दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धीरज दुबे और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे।
सवाल यह है कि सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय यूरिया खाद की बरामदगी के ऐसे मामलों में खाद कहां से लाई जा रही थी और उसे कहां ले जाया जा रहा था? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
रहस्य न्यूज | सामना सच से




