Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
दिल्ली NCR

दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल बोले- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं…

दिल्ली शराब घोटाले

Delhi News: दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले पत्रकारों से बात करते हुए aap नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामला सब्ज्यूडिस है.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे और उन्होंने कहा कि मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत है. अभी कुछ बोलना ठीक नहीं है. वह स्वयं अदालत कक्ष के भीतर गए. कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में निचली अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा.

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपी अगली सुनवाई में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष रिक्यूजल की मांग करेंगे, जिसका मतलब है कि वह जज से इस मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग करने का अनुरोध करेंगे. सूत्रों का यह भी कहना है कि केजरीवाल खुद अदालत में उपस्थित होकर अपनी दलील रख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!